Friday, February 15, 2013

हॉल-१ की बरात



 

१० फरवरी, २०१३, जी.एछ. की घास : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के इतिहास में पहली बार हॉल- की बरात को गर्ल्स हॉस्टल की चौखट से वापस लौटना पड़ा है| लोगों का कहना है कि तेज आँधी और बरसात की वजह से शादी को रद्द करना पड़ा, लेकिन तथ्य यह है कि आखिरी क्षणों में दुल्हन सुश्री सतना (शुभम मिश्रा) अपने आशिक के साथ मंडप छोड़ कर भाग गई| इस घटना की वजह से दूल्हे राजा मनकीत को दर्दनाक सदमा लगा है क्योंकि उन्हे सतना से ‘love at first sight before marriage हो गया था|

क्योंकि शादी की सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थी, तो दूल्हे के परिजनों ने नई दुल्हन के लिये खुले नामांकन (open nominations) की गुहार लगाई| इसमें गर्ल्स हॉस्टल की कई कन्याओं ने हिस्सा लिया लेकिन उन सभी को सुन्दरता और सहजता के दृष्टिकोण से भारी अंको से मात देते हुए सतना की छोटी बहन सुश्री गु (राहुल गुप्ता) को नई दुल्हन घोषित किया गया है| नई दुल्हन पर जब मनकीत की निगाहें गई तब उन्हे फिर से ‘love at first sight before marriage हो गया|
दूल्हे ने प्रेस को भी अपनी शादी में निमंत्रित किया, पर ε-δ के बकैत पत्रकार सम्पूर्ण अवधि भारी मात्रा में शराब पीकर जी.एछ. की लॉन की घास चबाते हुए पाये गए|

फिलहाल मनकीत अपनी सुहागरात को लेकर काफी उत्तेजित है| रिक्शा तैयार खड़ा है और नानकारी में हनीमून के लिये कमरे की बुकिंग भी पहले से हो चुकी है| तो हम यही आशा करते हैं कि उनका अनुभव सुखद रहे| और हम ये भी आशा करते हैं कि अगले वर्ष गु के छोटे भाई की शादी में कोई कसर ना रहे और हॉल-१ की बारात की प्रथा को एक रोचक मोड़ मिले|

जब तक सूरज चांद रहेगा,
हॉल १ तेरा नाम रहेगा|
जय हिंद ||







दुल्हन की माँ - "देखो मगर प्यार से"



अभिलेखागार से कुछ तस्वीरें

२०१२ - हॉल-१ की बरात




२०१० - 
हॉल-१ की बरात






2 comments:

  1. ε-δ के बकैत पत्रकार सम्पूर्ण अवधि भारी मात्रा में मदिरापान कर जी.एच. लॉन की घास चबाते हुए पाये गए......this one's legendary!!!!

    ReplyDelete
  2. full of humor .. lines are wonderful nice !

    ReplyDelete

Comment will be sent for moderation.